जीवन को समझने की जद्दोजहद में / मै डूबता गया इसमें / हर बार जब कोशिस की / एक नया सच दिखा / पुराने सच को झुठलाते हुए / अब जब देखता हूँ आतीत को / जिसे मैंने सच मानकर जिया / झूठ और फरेब का पुलिंदा / नजर आता है हर पल / जिसे जिया था मैंने सिद्दत से / जानते हुए की / सब झूठ है यहाँ / मै चालाकियों पर चालाकियां / किये जा रहा हूँ / इस झूठ को सच मानकर / अपने चलायमान जीवन के लिए / स्थायी मुकाम बनाने की जद्दोजहद/ में मै जुटा हूँ / लगातार/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें